रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र में बंजर जमीन पर से जबरन पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर निवासी शिवकुमार ने गांव निवासी कमलेश कुमार व सुशीला देवी पर ग्राम सभा की बंजर जमीन से जबरन पेड़ कटवाने का आरोप लगाते हुए डलमऊ कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।
शिवकुमार ने बताया कि उक्त बंजर जमीन से गूलर व दो यूकेलिप्टस के पेड़ जबरन कटवा लिए हैं। शिवकुमार ने पुलिस से मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।
- विमल मौर्य
👁 13.3K views
13.3K views
Click


