बंदर के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल

20454

लालगंज, रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के दुधवन गाँव में गैस सिलेंडर उठाने गये एक 34 वर्षीय युवक बन्दर के हमले में बुरी तरह घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के पूरनपुर गावँ का जयकुमार आज सुबह 11 बजे दुधवन में गैस सिलेंडर उठाने गया तभी बन्दर ने उस पर आक्रमण कर दिया व दाहिने पैर का मांस नोच डाला।घायल अवस्था में युवक को गावँ के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां बताया गया कि उनके पास सिर्फ सफाई करने की सुविधा है।

घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरेनी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।दुधवन के प्रधान बसंत सिंह ने कहा कि इस समय उनके गावँ की आबादी से ज्यादा बंदरों की आबादी है।

हजारों की तादात में बन्दर फसलों को तो नष्ट कर ही रहे हैं साथ ही कभी-कभी हमला भी कर देते हैं।श्री सिंह ने ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 20.5K views
20.5K views
Click