वन महोत्सव में बाँटे गए पौधे

21515

प्रतापगढ़। वन विभाग प्रतापगढ़ द्वारा सदर रेंज में ब्लॉक मांधाता के बोझी गांव में प्रमुख प्रतिनिधि मान्धाता अशफाक अहमद ने वितरण किया पौधा।

बोझी गांव में वन विभाग सदर रेंज के द्वारा ग्रामीणों को वन विभाग के सौजन्य से मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मांधाता प्रतिनिधि अशफाक अहमद के द्वारा उपस्थित कार्यक्रम में महिला पुरुष युवाओं को निशुल्क वृक्ष दान किया गया और यह अपील की गई कि शासन द्वारा संचालित योजना में प्रत्येक मानव अवश्य एक वृक्ष लगाए।

रेंजर अमरजीत मिश्रा डिप्टी रेंजर आशीष सिंह उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय क्रांतिकारी मौजूद रहे वही कार्यक्रम में जो वृक्ष दान किया गया है शीशम अमरूद नीम पीपल अमेशिया जैसे पौधों का रोपण हुआ कुल 51 वृक्ष दान किए गए।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 21.5K views
21.5K views
Click