तपोस्थली में तीन दिन तक चला भण्डारा

25693

रायबरेली। क्षेत्र के मोन गांव स्थित सुप्रसिद्ध बाबा ओरीदास तपोस्थली पर बसंत पंचमी से आरंभ मेला शनिवार को समाप्त हुआ। तपोस्थली मे लगातार तीन दिन विशाल भण्डारे का आयोजन चलता रहा। आयोजकों ने बताया कि तपोस्थली भंडारे में लगभग 30 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

तपोस्थली भंडारे में आखरी दिन पहुंचे भाजपा नेता प्रभात साहू ने प्रसाद वितरण किया और आर्थिक मदद किया। उन्होंने बताया कि मेले में दूरदराज से व्यापारी, झूला, सर्कस आदि आते है और बाबा ओरी दास तपोस्थली के द्वार पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन करते है। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा मातादीन पासी, शारदा शरण पांडे, आशा सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 25.7K views
25.7K views
Click