बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाल ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढ़स

21116

अयोध्या। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाल समेत गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तमाम पदाधिकारियों ने तारुन थाना क्षेत्र पेड़रा गांव निवासी मृतक महेश निषाद के घर पहुंचकर परिजनों सहित हैदरगंज थाने की पुलिस से घटना के बाबत पूरी जानकारी हासिल करने के साथ साथ शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।

जाना बाजार संवाददाता के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाल ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जल्द से जल्द घटना का अनावरण किया जाए।

मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष हैदरगंज मो0 अरशद ने मुकदमा पंजीकृत कर जल्द से जल्द खुलासा करने का नेताओं को आश्वासन दिया है। बसपा के प्रतिनिधिमंडल में मंडल जोन इंचार्ज कृष्ण कुमार पासी, वीरेंद्र गौतम, श्रीनाथ निषाद, रविंद्र कुमार भारती, पवन मिश्रा, नितिन चौधरी, बिंदु भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 21.1K views
21.1K views
Click