बांदा-हमीरपुर सीट से एमएलसी प्रत्याशी होंगे जितेंद्र सिंह सेंगर

59893

हमीरपुर: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिनों में होने वाले स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव के लिए बांदा हमीरपुर-सीट से महोबा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को प्रत्याशी बनाया है। समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उन्हें बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद 2017 के विधानसभा और हाल ही संपन्न हुए 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत हुई। माना जा रहा है कि उनकी कुशल रणनीति और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह इनाम दिया गया है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को बांदा-हमीरपुर सीट के एमएलसी का उम्मीदवार घोषित किए जाने से उनके समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने उनका मुंह मीठा कराकर फूल मालाओं से लादकर उन्हें बधाई दी।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 59.9K views
59.9K views
Click