बाइक दुर्घटना में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

6988

मौदहा हमीरपुर- नगर से अपनी बाईक में मां को बैठाकर गांव जा रहे युवक की बाईक दुर्घटनाग्रस्त होने पर मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल से गंभीर हालवत में मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र बिवांर के ग्राम लरौंद निवासी रामसिंह पुत्र मातादीन 35 वर्ष अपनी मां भूरी 70 वर्ष को बाईक से बुधवार की शाम नगर से अपने गांव लौट रहा था, तभी कुन्हेटा मार्ग पर संतुलन बिगड़ने से मां बेटे बाईक समेत सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत नाजुक देख उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें मुख्यालय रेफर कर दिया।

रिपोर्ट-एमडी प्रजापति

👁 7K views
7K views
Click