बाबरी मस्जिद सुनवाई को लेकर अमन…शांति चैन बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च

13191

रायबरेली, पुलिस कप्तान श्लोक कुमार के निर्देशन पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सदर सीओ, द्वारा शहर में अमन और चैन बनाए रखने के लिए पैदल फ्लैग मार्च किया गया। वही पवन मोबाइल बाइक और पिकेट वाहनों से क्षेत्र का भ्रमण भी किया गया ।

इसके साथ ही बिना मास्क लगाए जा रहे लोगों व दुकानों में जो लोग मास्क नही लगाए थे उन्हें रोका व दोबारा ऐसी गलती न करने के लिए चेतावनी दी गई।आपको बताते चले पुलिस कप्तान ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र से अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होती है तो उस क्षेत्र के प्रभारी और वीट इंचार्ज पर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जा सकती है जिसको देखते हुए शहर में लगातार गश्त का माहौल है।वही कहारों का अड्डा,किला बाजार तिलिया कोट, लोहानीपुर, तकिया मैदान पुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रो में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया ।

👁 13.2K views
13.2K views
Click