बिजली विभाग ने छोटकवाखेड़ा में लगाया गया कैंप

10714


बछरावां ,रायबरेली, बिजली विभाग के अधिकारियों ने छोटकवा खेड़ा में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से अपील की कि वह बकाया विद्युत बिल शीघ्र जमा करें ।विद्युत वितरण उपखंड बछरावां के एसडीओ शशांक गुप्ता और बिशुनपुर पावर हाउस के जेई देवेंद्र अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ कैंप में उपस्थित थे एसडीओ शशांक गुप्ता ने बताया कि कैंप में पुराने बिजली के बकाया बिल ,नए बकाया बिल, खराब मीटर बदलकर नए मीटर बदलने, एवं गलत बिजली के बिलों का संशोधन किया जा रहा है। यदि किसी को इन कारणों से संबंधित कोई समस्या हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है उस उपभोक्ता की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

रिपोर्ट अनूप कुमार सिंह

👁 10.7K views
10.7K views
Click