बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाईकर्मियों से हॉट स्पॉट में मेनहोल सफाई कराने वालों के खिलाफ मुकदमा हो

15029

सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण देने की मांग

रिपोर्ट- राजकुमार गुप्ता, वाराणसी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हॉटस्पॉट में बिना सुरक्षा उपकरण सफाई कर्मियों से मैनहोल साफ कराए जाने के मामले में वाराणसी के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही कोरोना नायक सफाई कर्मियों को नियमित करने की मांग भी की है।

राजकुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सेवा दे रहे सफाई कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मियों की सुरक्षा के पूरे इंतेजाम किए जाए। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में लाखों सफाई कर्मी हैं, जो पूरी निष्ठा के साथ आपदा की इस घड़ी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

लेकिन सरकार इन सफाई कर्मियों के आर्थिक संकट व स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। गुप्ता ने कहा कि सभी कोरोना नायक सफाई कर्मियों को जल्द नियमित किया जाए। साथ ही सफाई कर्मियों को सेनेटाइजर, मास्क, ग्लब्स व अन्य उपकरण जल्द उपलब्ध कराए जाने के साथ ही बिना सुरक्षा उपकरण सफाई कर्मियों से रेड जोन, हॉटस्पॉट, मैनहोल की सफाई कराने वाले विभाग, एजेंसी, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा करने की मांग ई-मेल करके राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय सफाई व मानवाधिकार आयोग, सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम, डीजीपी एसएसपी डीएम व नगर निगम वाराणसी से की है। राजकुमार गुप्ता ने चेतावनी दी है कि अगर ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाया जाएगा तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

👁 15K views
15K views
Click