बीएसएफ जवान को दी गई अंतिम विदाई

28283

डलमऊ रायबरेली – बीएसएफ में तैनात एक जवान को मृत्यु उपरांत डलमऊ के शमशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया सेना के जवानों ने मृतक सेना के जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया उन्नाव जनपद के भटपुरा मवई निवासी रामकरन उम्र लगभग 50 वर्ष बीएसएफ में तैनात थे जो पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे।

जिनका इलाज कोलकाता में चल रहा था बुधवार को अचानक उनकी मौत हो गई बीएसएफ के जवानों के द्वारा पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया जहां से परिजनों के साथ शव को डलमऊ के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया गुरुवार दोपहर बाद राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया रामकरन 195 बटालियन में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था।

रिपोर्ट – विमल मौर्य

👁 28.3K views
28.3K views
Click