बेखौफ चोर विद्यालय का ताला तोड़ सामान लेकर चम्पत

12775

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

चोर पुलिस को चुनौती देने मे जुटे

लालगंज।क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नही ले रही हैं। बड़ी व छोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती देने में जुटे हैं। बुधवार को चोरों ने प्राथमिक विद्यालय अम्बारा पश्चिम द्वितीय को अपना निशाना बनाया और वहां रखी सामान लेकर चम्पत हो गए। विद्यालय के प्रधानध्यापक लक्ष्मीकांत मिश्र ने कोतवाली लालगंज को दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि चोरों ने कमरे का ताला व दरवाजा तोड़ कर अभिलेख अस्त व्यस्त कर दिए वहीं कमरे में रखी खेलकूद सामग्री, कम्पोजिट ग्रांट से खरीदी गई सामग्री समेत सबमर्सिबल पम्प का स्टार्टर गायब कर दी।

👁 12.8K views
12.8K views
Click