राकेश कुमार अग्रवाल
कुलपहाड (महोबा)। बेलाताल में चीन के बने उत्पादों को जलाकर आज भाजपाइयों ने चीन के प्रति अपना रोष प्रकट किया।
भारत और चीन के मध्य हुई खूनी झडप में हताहत हुए सैनिकों से भाजपा ही नहीं सभी गांववासियों में गुस्सा व्याप्त है। इसी गुस्से का इजहार करने और चीनी उत्पादों का प्रतिकार करने के लिए भाजपा नेता डॉ कौशल सोनी के नेतृत्व में ड्योढीपुरा चौराहा पर चीन के बने सामानों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रामभरोसी रायकवार मंडल महामंत्री भाजपा, अविनाश कुमार माहुर, भारत कुशवाहा, कल्याण सिंह राजपूत, इंदपाल राजपूत प्रधान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

👁 12.8K views
12.8K views
Click


