बेसिक शिक्षा विभाग में बाबू पर हुई कार्रवाई, विभाग बदला

10739

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त विभाग में वर्षों से बजट का काम देख रहे बाबू आरपी रावत का पटल बदल दिया गया है। आरएसएम की मांग पर आज वित्त अधिकारी ने उनका पटल चेंज कर दिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर वित्त विभाग ने अन्य मांगों को भी पूरा किया है।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संघ की तरफ से 23 मार्च को एक पत्र सौंपा गया था। संघ की तरफ से वित्त एवं लेखाधिकारी से जनपद के 172 शिक्षकों के अवशेष देयक भुगतान की सूची में अंकित शिक्षकों का भुगतान।

इसके साथ ही लेखा कार्यालय में पारदर्शी भुगतान व्यवस्था हेतु “पहले आओ – पहले पाओ” को बनाए जाने सहित लेखाकार आर पी रावत लेखाकार पटल परिवर्तन करने की मांग की गई थी। इन्हीं मांगों को लेकर आज एक बार फिर से हम लोग मिले, जिसमें हमारी सभी मांगों को पूरा कर लिया गया है।

इसके साथ ही ऊंचाहार ब्लॉक के पूमावि सुकुरुल्लापुर में कार्यरत रिषभ गुप्ता से किसी भी प्रकार का काम न कराने की मांग की गई थी। जिस पर कहा गया कि अब किसी भी प्रकार से उनसे काम नहीं लिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय कनौजिया, संगठन मंत्री मधुकर सिंह, हरिमोहन यादव, जयकरन, अवनीश सिंह, दिनेश सिंह, आशुतोष मौर्य, वीरेन्द्र बहादुर, रंजीत, कविता गौतम, वंदना पांडेय, प्रतिमा सिंह, बृजेन्द्र कुमार, दिनेश, रामेश्वर, वेद प्रकाश यादव, प्रदीप, हरिकेश, अनूप सिंह, हरिशरण मौर्य, प्रदीप पटेल, अनुराग मिश्रा, विनोद, राकेश गौतम, रविंद्र यादव, सन्तन आदि लोग मौजूद रहे। 

  • अनुज मौर्य
👁 10.7K views
10.7K views
Click