लालगंज, रायबरेली। महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दौड़ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में, साहिल खान को प्रथम स्थान , अनिकेत सिंह को द्वितीय स्थान, रिशांत सिंह को तृतीय स्थान, विवेक सिंह को चतुर्थ स्थान, हरिओम दीक्षित को पांचवा स्थान तथा ओमप्रकाश पांडे को छठा स्थान प्राप्त हुआ। सभी पदक विजेताओं ने प्राचार्य प्रोफेसर शीला श्रीवास्तव जी से प्रमाण पत्र प्राप्त किये।
सभी पदक विजेताओं को आगे और पदक प्राप्त करने एवं जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्राचार्य महोदया ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ . शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा की सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को हम एकता दिवस के रूप में मनाते हैं इसके उपलक्ष्य में आज इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ रमेश चंद्र यादव ,असिस्टेंट , प्रोफेसर ,समाजशास्त्र ने कहा सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के लिए , देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई तथा एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और देशी रियासतों की एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के पूर्व प्राचार्य, प्रोफेसर निरंजन राय, डॉक्टर पुष्पा बरनवाल, डॉक्टर कुंदन कुमार, डॉ बी के भारद्वाज ,लेफ्टिनेंट सतेद्र सिंह, डॉक्टर आबिदी ,डॉक्टर नवीन कुमार विश्वकर्मा, डॉ संजीव कुमार मिश्रा, डॉ प्रवीण सिंह, डॉक्टर सुरजन यादव, डॉ वीरेंद्र कुमार यादव, डॉक्टर दीक्षा मिश्रा ,डॉक्टर के के दीक्षित, डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर कमल सिंह आदि समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- संदीप कुमार फिजा


