ब्रह्मदेव व भवानी माता का चबूतरा कार्य शुरू

13766

अयोध्या:——–
क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद के प्रयास से हो रहा कार्य
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)मवई ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डिलवल के वजीराबाद गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र पंचायत निधि से गांव में ब्रह्मदेव बाबा व भवानी माता पर चार दिवारी व चबूतरे का कार्य शुरू करा दिया है।इस कार्य से गांव की जनता में खुशी की लहर है।
वजीराबाद के ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से मांग थी कि ब्रह्मदेव बाबा व भवानी माता के धार्मिक स्थल पर चबूतरे का निर्माण हो जाये जिससे लोगों को पूजा अर्चना करने में कोई परेशानी न हो जिस पर गांव के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद ने धार्मिक स्थलों पर ग्रामीणों के साथ भूमि पूजन कर चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य तौसीफ अहमद,सद्दाम भैया,मुख्तार खान,रब्बानी खान,राम कैलाश,दिनेश यादव,साहेब शरण,राजेश रावत,रामविलास रावत,विजय यादव,सुशील यादव,रामसूरत यादव,दिले राम,हरिराम,पुलि बाबा व कमला रावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

👁 13.8K views
13.8K views
Click