ब्लॉक प्रमुख अनंत राजा का निधन, लालगंज में शोक की लहर

5989

रिपोर्ट – दुर्गेश सिंह

रायबरेली– पूर्व सपा विधायक राजा देवेंद्र प्रताप सिंह खजूर गांव के छोटे भाई अनंत राजा व ब्लाक प्रमुख लालगंज का लंबी बीमारी के चलते आज निधन हो गया जिससे लालगंज क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक राजा देवेंद्र सिंह ने पोस्ट के जरिए बताया है ” अत्यंत दुख है कि मेरे अनुज लोकप्रिय अंतेश सिंह (अनंत राजा ) हम सबके बीच नहीं रहे वह 59 वर्ष के थे, खजूर गांव निर्विरोध प्रधान रहे और लालगंज के ब्लॉक प्रमुख रहे। सामाजिक और राजनीतिक कार्य में विशेष रूचि रही, सदैव सबकी मदद करने में प्रथम पंक्ति में खड़े रहते थे। इस महामारी के समय आप से निवेदन है घर पर रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।”

👁 6K views
6K views
Click