भाकियू ने तारुन थाने का किया घेराव

25431

थाने के मुख्य द्वार पर पंचायत किया गया, पंचायत में co बीकापुर ,नायब तहसीलदार तारुन, इंस्पेक्टर तारुन दलबल के साथ पहुंचकर बिंदुवार समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया तत् पश्चात घेराव/ पंचायत स्थगित कर दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा जनता के प्रार्थना पत्रों की रिसीविंग नहीं देकर प्रार्थना पत्रों को गायब कर दिया जाता है ,ऑनलाइन शिकायत प्रार्थना पत्रों ,थाना दिवस के प्रार्थना पत्रों पर निष्पक्षता व गुणवत्ता पूर्वक समाधान नहीं किया जाता, जनता को परेशान करने के लिए गलत तरीके से गाड़ियों का चालान किया जाता है संतोष वर्मा पुत्र जगदंबा निवासी तारापुर की प्रार्थना पत्र पर विगत कई महीनो से FIR दर्ज नहीं किया जा रहा। जो की चिंता जनक विषय है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर के जायज प्रार्थना पत्र पर तारुन थाना के पुलिस गलत रिपोर्टिंग कर रही है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 25.4K views
25.4K views
Click