भाजपाई चला रहे कोरोना से बचाव के लिए जनजागरण अभियान

11656

कुलपहाड़ (महोबा)। भाजपाई इन दिनों कोरोना से बचाव के बारे में जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

पार्टी के निर्देश पर मंडल कुलपहाड़ के सभी सेक्टरों व बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मास्क व सेनेटाइजर बांट कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपाई लोगों को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। इस कार्य मे मंडल कुलपहाड़ के समस्त पदाधिकारी सेक्टर संयोजकों समेत बूथ की टीम मोर्चो की बैठक की गई जिसमें मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व मण्डल महामंत्री दिनेश कुमार गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया कि हर बूथ पर लोगो को जागरूक कर इस बीमारी से बचाव की जानकारी दें। जो लोग साबुन से हाथ नही धोते है उन्हें साबुन उपलब्ध कराकर साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित करें। साथ ही बूथ के बुजुर्ग निवासियों को मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराएँ।

👁 11.7K views
11.7K views
Click