भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ ग्रहण की सपा की सदस्यता

16656


समाजवादीपार्टी मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय यादव के प्रयास से भाजपा नेता शंकर गुप्ता, मनीष कुमार वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि एवं रॉबिन्स वाल्मीकि ने अपने साथियों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने सभी को पार्टी का झंडा सौपकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। महानगर महासचिव हामिद जाफ़र मीसम ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा झूठ की राजनीति की है। जमीन पर उसने कोई काम नहीं किया है। वह हमेशा समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताकर झूठा प्रचार कर रही है। जिसको जनता बखूबी समझ रही है उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी सरकार आने पर जो भी आप की प्रमुख समस्याएं होगी वह दूर की जाएंगी उन्होंने कहा 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता ने मन बना लिया है। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राज वाल्मीकि , अंकित वाल्मीकि , गनगन वाल्मीकि ,राज वाल्मीकि, सुनील कुमार कनौजिया, चन्दन वाल्मीकि ,सुनील वाल्मीकि , जतिन वाल्मीकि , आकाश वाल्मीकि, आयुष वाल्मीकि शामिल रहे।

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

👁 16.7K views
16.7K views
Click