बाँदा:—उत्तर प्रदेश के बाँदा में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन हुआ । स्वतंत्र देव सिंह ने जानकरी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुखिया के आदेश पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर में पूरे प्रदेश के वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 तारीख से लेकर 5 जून तक चलाया जाएगा। इसी के चलते आज मैं बाँदा आया हूँ और मेरे द्वारा भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया है। उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्हें यह निर्देश दिए गए हैं कि जिस तरह से कोरोना की तीसरी लहर आने वाली उसको देखते हुए सभी कार्यकर्ता गांव क्षेत्र में जा कर जन जागरण करें और लोगों को वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूक करें। ताकि आने वाली कोरोना लहर से डट कर मुकाबला किया जा सके। इतना ही नही मेरे द्वारा तिंदवारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।
👁 13.5K views
13.5K views
Click

