भारतीय जनता पार्टी के एक-एक मंत्री से लेकर एक-एक कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे है

17412

महराजगंज रायबरेली , लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक-एक मंत्री से लेकर एक-एक कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे है आज नगर पंचायत महराजगंज में नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। कस्बे के सुप्रसिद्ध मां जय संतरी देवी मंदिर प्रांगण में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं का सिलसिलेवार उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की सरकार द्वारा देश के विकास के लिए गरीबों को राशन ही नहीं सड़को को चमकाने का कार्य किया, आवास बनाने के साथ साथ आस्था के प्रतीक श्रीराम के मंदिर सहित दर्जनो मंदिरों का कायाकल्प भी किया, देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ साथ वाह्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। 

महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू प्रतिनिधि प्रभात साहू एवं शिवगढ़ नगर पंचायत प्रतिनिधि के रुप में राजा राकेश प्रताप सिंह ने नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी अनुभव कक्कड़, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी , पूर्व विधायक रामलाल अकेला, सुनील मौर्य, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सहित जनमानस उपस्थित रहा।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 17.4K views
17.4K views
Click