भारतीय रेल में झाँसी मंडल ने हासिल किया प्रथम स्थान

31276
Sandeep Mathur - DRM Jhansi

15 दिनों से लगातार यात्री ट्रेनें चल रहीं सही समय पर

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी। झाँसी मंडल ने लगातार 15 दिनों से यात्री ट्रेनों को सही समय पर चलाकर एक नया कीर्तिमान बनाया है। झांसी मंडल सम्पूर्ण भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर रहा है।

मंडल द्वारा जून माह में भी 15 दिन 100 प्रतिशत समय-पालनता के साथ मासिक औसत 96.66 प्रतिशत समय-पालन का प्राप्त किया है। इस प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन से समय-पालनता में मंडल सम्पूर्ण भारतीय रेल में 16 वीं रैंक प्राप्त किया था ।

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के अनुसार इस दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकथाम हेतु सम्बंधित सावधानियों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया। सामजिक दूरी, फेस कवर, सेनेटाईजेशन का पालन किया गया।

👁 31.3K views
31.3K views
Click