भारत में जल्द लॉन्च होने वाला WhatsApp Pay

34448

WhatsApp Pay जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है. इसके लिए WhatsApp Pay को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से लाइसेंस भी मिल गया है. अब WhatsApp के जरिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की सहायता से पेमेंट किया जा सकेगा. बता दें कि WhatsApp इस पर 2018 से अपने बीटा वर्जन पर टेस्टिंग कर रहा है.

WhatsApp Pay को लेकर WhatsApp ने आईसीआईसीआई बैंक से पार्टनरशिप की है. हालांकि एनपीसीआई से लाइसेंस मिलने की पुष्टि WhatsApp ने ऑफिशियली नहीं की है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Pay का एक्सेस 1 मिलियन लोगों को मिलेगा. ये पहेल फेज के लिए होगा. बता दें कि भारत में WhatsApp यूज करने वाले लोगों की संख्या 40 करोड़ से भी ज्यादा है.

बता दें कि फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि अगले छह महीने में WhatsApp Pay का फीचर अपडेट होना जा रहा है. भारत के अलावा WhatsApp Pay इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्राजील में भी लॉन्च होगा.

👁 34.4K views
34.4K views
Click