भीषण गर्मी में भी खन्ना बस स्टैंड में प्याऊ की नहीं है कोई व्यवस्था, पानी के लिए भटक रहे राहगीर

32616

महोबा , इस भीषण उमशभरी गर्मी में भी खन्ना ग्राम पंचायत द्वारा बस स्टेण्ड पर राहगीरों के लिये पीने का पानी की व्यवस्था नही की गई है l जिससे राहगीरों को पीने के पानी के लिये इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड रहा है जबकि प्रशासन द्वारा प्रत्येक भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पेयजल की व्यवस्था कराये जाने के सम्बन्धित को निर्देश दिये है इसके बाद भी खन्ना में राहगीर बूंद बूंद पानी को तरस रहे है बता दे कि भीषण गर्मी व हीट बेव को देखते हुये लोगों को लू के प्रकोप से बचाने के लिये प्रशासन ने समूचे जनपद में जगह जगह प्याऊ खुलवाये जा रहे है साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में पेयजल खुलवाये जाने के निर्देश दिये गये है।

ताकि किसी भी आने जाने वाले राहगीर को पीने के पानी के लिये भटकना न पडे इसके बाद भी खन्ना बस स्टेण्ड में नगर पंचायत द्वारा एक भी प्याऊ नही खुलवाई गई है। जिससे इस भीषण उमश भरी गर्मी में यहां आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। यहां प्रतिदिन सैकडों की संख्या में राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। जहां राहगीरों को पीने के पानी के लिये इधर उधर भटकना पड रहा है। मजबूरी में पानी न मिलने पर उन्हें दुकान से पानी के पाउस व बोतले खरीदकर कंठ तर करना पड रहा है इसके बाद भी नगर पंचायत द्वारा पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही की है और न ही किसी समाजसेवी ने भी इस ओर कोई ध्यान नही दिया हैं।

जबकि समूचे जनपद में नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों व समाजसेवियों द्वारा जगह जगह प्याऊ खुलवा रखे है। ताकि राहगीरों को आसानी से पीने का पानी उपलब्ध हो सके। परन्तु खन्ना बस स्टेण्ड पर एक भी प्याऊ नही खुलवाया गया। जिस पर ग्रामीणों ने बस स्टेण्ड पर प्याऊ खुलवाये जाने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 32.6K views
32.6K views
Click