‘भूतिया’ पत्थरबाजी से दहशत और ‘स्टोनमैन’ का खौफ! रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं इस गांव के लोग

85241

सरेनी रायबरेली: जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के रघुराज खेड़ा ग्राम मे पिछले तीन दिनों से ग्रामीण दहशत में हैं। रहस्यमय तरीके से हो रही पत्थरबाजी ने पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है। स्थिति यह है कि गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे रातभर जागकर अपने घरों के अंदर  पहरा दे रहे हैं, जबकि युवा समूह बनाकर पूरी रात चौकसी कर रहे हैं।

Ghostly stoning

ग्रामवासियों के अनुसार, पिछले तीन से चार महीनो  से लगातार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 से 20 घरो की छतों और आंगनों में पत्थर फेंके जा रहे हैं। शुरुआत में यह घटनाएं केवल शाम को होती थी अब ये रात में भी होने लगी है, पीड़ित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सरेनी थाना पुलिस से भी की है।

15 से 20 घर पर ही टारगेट

पुलिस के लिए भी यह मामला अबूझ पहेली बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के लगभग 15 से 20 घर पर रात मे भी पत्थर गिरते हैं गांव की महिलाओं ने बताया कि पत्थरों के आने से उनके कई कीमती सामान वह टीन सेट टूट चुके हैं साथी कई लोगों को पत्थर लगे भी हैं जिससे ग्रामीणों में और  पीड़ित लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है

सूचना के बाद जांच करने पहुंची सरेनी पुलिस

लगातार तीन से चार महीनो से जारी घटनाओं के चलते परिवारो और अन्य ग्राम वासि भय के साए में हैं। रातों की नींद हराम हो चुकी है और लोग सुबह तक पहरा दे रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पत्थर फेंकने वालों की पहचान के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पत्थर कहां से आ रहे हैं या यह बदमाशी कौन कर रहा है यह एक जांच का विषय है अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में असलियत क्या सामने निकल कर आती है यह तो आने वाला व्यक्ति ही बताएगा..

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 85.2K views
85.2K views
Click