भूमि विवाद को लेकर गांव के ही तीन लोगों ने महिला को जमकर पीटा

20624

रायबरेली। पुराने भूमि के विवाद को लेकर सुबह अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी एक महिला को गांव के ही तीन लोगो ने जमकर मारा पीटा, मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर तीनो के खिलाफ कार्यवाही की माँग की, पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताते चले की क्षेत्र के जलाल पुर निवासी महिला गीता पत्नी राजवंत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राम लखन पुत्र बाबू लाल, संजीत पुत्र राम लखन एवं आरती पुत्री राम लखन द्वारा सुबह भूमि के विवाद को लेकर घर पर खड़ी पीड़ित से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

घटना के बाद कोतवाली पहुँची महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर दें कार्यवाही की माँग की, मामले में कोतवाली पुलिस ने तीनो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 20.6K views
20.6K views
Click