भू माफियाओं के डर से पीड़ित परिवार पहुंचा पुलिस अधीक्षक की चौखट पर

876


न खाता न बही जो भूमाफिया कहे वही सही जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर एक व्यक्ति ने विपक्षियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित इरशाद पुत्र जफरुल इस्लाम, निवासी किला बाजार, रायबरेली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि पर हो रहे कथित अवैध कब्जे को रुकवाने की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे विपक्षियों द्वारा उसकी भूमि पर कथित तौर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने विपक्षियों को कब्जा करने से रोका, लेकिन पुलिस के वापस जाने के बाद दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और भूमि पर कथित अवैध कब्जे को रुकवाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 876 views
876 views
Click