भैंस चरते समय अचानक करंट की चपेट मे आ गई

25740

महराजगंज रायबरेली , किसान की भैंस चरते समय अचानक करंट की चपेट मे आ गई,जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  कोतवाली क्षेत्र के बरवलिया कक्केपुर निवासी वैजनाथ पुत्र शिव कुमार की भैंस खेत मे चर रही थी वही बिजली के खम्बे के बगल मे लगे स्टेतार मे करंट उतर रहा था जानवर चरते चरते स्टे तार के पास पहुँच गई और करंट की चपेट में आ गई , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,मामले मे तहसील प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 25.7K views
25.7K views
Click