चौकी पर तैनात दरोगा व सिपाही शव के बहने का करते रहे इंतजार।
महराजगंज रायबरेली
महाराजगंज इन्हौना मार्ग पर चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ चौकी के नजदीक से निकली जौनपुर रजबहा के झाल में शुक्रवार अपराह्न दो बजे के करीब एक अज्ञात युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मजेदार बात यह है कि मऊ चौकी पर तैनात दरोगा व सिपाही केवल तमासबीन बने रहे।नहर के झाल में अज्ञात युवक का शव झाल में फंसे होने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। चंदापुर एसएसआई से बात की गई तो उन्होंने कहा घटना उनके संज्ञान में नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि पुलिस कर्मी चौकी पर मौजूद रहे।
चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ चौकी के नजदीक से निकली जौनपुर रजबहा में इस समय पानी बहुत कम है। एक अज्ञात युवक का नग्न शव नहर की झाल में फंसा हुआ है।जौनपुर नहर के झाल में अज्ञात शव फंसे होने की सूचना से हड़कंप है। नहर में पानी बहुत कम है। पुलिस शव को बहने का इंतजार कर रही है ,इसी वजह से पुलिस ने शव को नहर से निकालना उचित नहीं समझा।संबंधित थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया घटना उनके संज्ञान में नहीं है जबकि मऊ चौकी पर तैनात पिकेट ड्यूटी पर दरोगा वेद प्रकाश पाण्डेय व सिपाही मौके पर मौजूद रहे।समाचार लिखे जाने तक चौकी पुलिस ने शव को नहर से निकालने का कोई प्रयास नही किया। मामले में एस एस आई प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।
अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट


