मजदूरी करने जा रहे मजदूर को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी

15342

महराजगंज रायबरेली , साइकिल से मजदूरी करने जा रहे मजदूर को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया। वही स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध मजदूर ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
    बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के ओनई जंगल मजरे जतुआ टप्पे निवासी शिवलाल पुत्र विश्राम यादव अपनी साइकिल से मजदूरी करने रायबरेली जा रहा था गरीबगंज चौराहे के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर यूपी 33 ए आर 3510 आई और पीड़ित के साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही उसकी साइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां उसका इलाज जारी है वही स्कॉर्पियो चालक स्कॉर्पियो सहित मौके से भाग निकला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 15.3K views
15.3K views
Click