मौदहा क्षेत्र के ग्राम नायाकपुरवा(इचौली)के राजू कहार उम्र 46वर्ष पुत्र मातादीन कहार दोपाहर 1बजे गाँव के ऊदल तालाब नहाने गया था कि अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी मे चला गया ।और डूब गया देर तक घर नही आने पर माँ भूरी ने खोजना शुरू किया तो तालाब की सीढ़ियों में राजू के कपड़े व चप्पल रखी थी तो वह इधर उधर खोजने लगी देर शाम तक नही मिला तो उसका मन आशंकित होने लगा और मुहल्ले के लोगो से राजू के डूबने की बात करने लगी जिस पर ग्रामीणों ने पानी मे खोजना शुरू किया जो नही मिला फिर पानी में जाल डालकर खोजा गया लेकिन राजू का शव नही मिला रात नौ बजे पुलिस व ग्रामीणों की मदद से तालाब की सीढ़ियों में पानी के अंदर उसका शव बरामद हुआ।शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।मृतक के पिता मातादीन ने बताया राजू मेरा बड़ा पुत्र था जिसकी शादी नही हुई थी ।वह मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था।
मजदूर की तालाब में डूबने से मौत
👁 14.8K views
14.8K views
Click


