बेलाताल ( महोबा ) अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आहवान पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध जताया।
तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर का उत्पीड़न किया जा रहा है।
सांकेतिक विरोध के बाद खण्ड विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार को ज्ञापन दिया। अरविंद अरजरिया ने कहा कि रोजगार सेवकों की लंबित मांगे जल्द पूरी की जायें। रोजगार सेवक विकास कार्य पूर्ण कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर समस्त ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
👁 32.3K views
32.3K views
Click


