भाजपा के लिए मुश्किल बन रही कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी

11006

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी से महापौर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत को कम आंकने वाले गच्चा खा सकते हैं। अयोध्या की सड़कों पर अपने पक्ष में जन समर्थन मांगने निकली कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत के साथ जनता की भीड़ देखकर अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के होश उड़ गए।

जनसंपर्क में भारी-भरकम भीड़ भाजपा प्रत्याशी के होश उड़ाने के लिए काफी साबित हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कहीं ना कहीं से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत भाजपा महापौर प्रत्याशी का नुकसान कहीं अधिक करने की स्थिति में आज जनसंपर्क के दौरान दिखाई पड़ी।

अचानक जिस प्रकार से प्रमिला राजपूत ने सड़कों पर जनसैलाब आज दिखाने का कार्य किया निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी के होश उड़ाने के लिए काफी साबित होंगे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 11K views
11K views
Click