महिलाओं को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना पहले मेरी प्राथमिकता है :रुमा परवीन

99903

रायबरेली -हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना के अंतर्गत माह सितंबर  में जनपद- रायबरेली मे 2.9.2025 से 12.9.2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 06/09/2025 को women safety at work place की थीम पर जिला महिला चिकित्सालय में  महिलाओं की सुरक्षा थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला अधीक्षिका निर्मला साहू द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 Posh Act के संबंध में उपस्थित एनम व आशाओ को यौन उत्पीड़न के विषय में बताया।

जिसमें अनुचित प्रस्ताव, यौन प्रकृति के व्यवहार और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण बनाना शामिल होता है ,इस उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रत्येक जिले में आंतरिक शिकायत समिति आईसीसी गठित की गई है। जिसमें उत्पीड़ित हर कार्यरत महिला अपनी शिकायत कर सकती है। मनोचिकित्सक रूमा परवीन ने बताया कि कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और मैत्रीपूर्ण वातावरण तैयार करता है, जिससे महिलाएं सुरक्षा भाव के साथ अपने कार्यस्थल पर कार्य कर सकती हैं। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह द्वारा संचालित योजनाएं– मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्पॉन्सरशिप योजना आदि की जानकारी दी गई।

वही कार्यक्षेत्र पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा
के कार्यक्रम में POSH Act 2013, SHe-Box (Sexual Harassment Electronic Box, 2017) तथा Sexual Harassment Online Portal जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मनोवैज्ञानिक एवं POSH मास्टर ट्रेनर, परामर्शदाता डॉ. रूमा परवीन ने बहुत ही सरल और प्रभावशाली तरीके से यह जानकारी दी कि—

कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम (POSH Act 2013) किस प्रकार महिलाओं को सुरक्षा और न्याय प्रदान करता है।

SHe-Box और Electronic Media Portal 2017 के माध्यम से महिलाएँ ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कर सकती हैं।

एक सम्मानजनक कार्यस्थल (Dignified Workplace) बनाने में मनोविज्ञान की क्या भूमिका है।

साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया और समझाया कि कार्यस्थल पर मानसिक रूप से स्वस्थ वातावरण बनाना न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि पूरी संस्था की प्रगति के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम मे जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, हॉस्पिटल संचालिका मृणालिनी उपाध्याय, सेनियर स्टाफ नर्स शशिबाला सिंह,रीता मौर्य, परवीन बनो, सुमन यादव आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

99.9K views
Click