महिला का पति से दीवानी में चल रहा मुकदमा

14208

आरोपित पति ने पत्नी व बिटिया को छोडकर दूसरी महिला से रचाया विवाह
लालगंज(रायबरेली) थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे कालिका बक्श मजरे ऐहार की रहने वाली कंचन देवी पुत्री अमरेश ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है!पीडिता कंचन ने पति रमेश कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र छेदी लाल,सास सूरज रानी,ससुर छेदीलाल,जेठ गंगासागर व जेठानी अनीता निवासी लोदीपुर उतरावां थाना लालगंज पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है!पीडिता ने बताया कि उपरोक्त प्रतिवादियों के साथ मेरा दीवानी में दहेज व प्रताडना का मुकदमा चल रहा है और मैं बीते छह महीने से मायके में रह रही हूं और मेरे एक लडकी भी है!लडकी मेरे पास ही है जो कि मेरे पति से ही जन्मी है और मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे घर में रखे हैं,मेरा जीवन नरक बन गया है!अब देखना अहम होगा कि पीडिता को न्याय मिलता है या फिर दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पडता है,यह तो आने वाला समय ही बताएगा!

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 14.2K views
14.2K views
Click