राम जानकी लक्ष्मण हनुमान के स्वरूप का दर्शन कर भाव विभोर हुआ जनमानस
प्रतापगढ़
नगर पंचायत मांधाता बाजार के वार्ड नंबर 1 अमैया मऊ खरगी पुर बाग में विजयदशमी के पावन पर्व पर लगे विजय दशमी दशहरे मेले में भारी भीड़ उमड़ी। राम-जानकी लक्ष्मण की भव्य झांकी और रावण दहन मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा
मेले में अलग ही रौनक देखने को मिली। बच्चे झूला-झूलते, गुब्बारे और आकर्षक खिलौने खरीदते नजर आए, वहीं महिलाएं ब्यूटीशियन और श्रृंगार का सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। बुजुर्ग लकड़ी के सामान, लाई, गट्टा और जलेबी सहित अन्य दुकानों पर खरीदारी कर मेले का लुत्फ उठाते दिखे।
सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष मांधाता धनंजय राय भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे पुलिस के जवान महिला पुरुष मेले में पैनी नजर बनाए रखे थे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप पटेल उर्फ बादल अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्था संभाले रहे
इस मौके पर भाजपा नेता बाबा अमरनाथ शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, पत्रकार नागेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा, अंजनी तिवारी पत्रकार अरुण शर्मा सहित समस्त पत्रकारगण मौजूद रहे
रावण के विशाल काय पुतले को पूर्व की भांति भाजपा नेता मेला के संरक्षक बाबा अमरनाथ शर्मा ने दहन किया
अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट


