माता-पिता को बच्चों के साथ रखना चाहिए दोस्त की तरह व्यवहार:डॉ रुमा परवीन

501

रायबरेली -कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फॉर गल्र्स मेले में बहन बेटियों को अपना कैरियर चुनने के विषय में कई अहम टिप्स देकर स्वावलंबी बनने का संकल्प भी दिलाया गया। रायबरेली जिले के के पीएमश्री राजकीय विद्यालय मे  कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फॉर गल्र्स कार्यक्रम के तहत मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए डॉ मनीष सक्सेना, विशिष्ट अतिथि के रूप मे फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर स्मिता मिश्रा व डॉ रुमा परवीन संयुक्त रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं द्वारा विभिन्न सेवा संवर्ग एवं व्यवसायों से संबंधित रोल प्ले का प्रदर्शन किया गया। डॉ रुमा परवीन ने कार्यक्रम मे कहा की कि कैरियर की राह अपने पेशेवर जीवन में आगे बढऩे का मार्ग है, जो जटिल होने के साथ ही एक रोमांचक यात्रा भी है। उन्होंने कहा कि आत्म निरीक्षण और कौशल विकास ही आपको सही दिशा में ले जाने का कार्य करता है। डॉ रुमा परवीन ने कहा की माता पिता को बच्चो के साथ एक दोस्त के रूप मे रहना चाहिए, इस मौके पर डॉ अवनीश प्रकाश तिवारी डॉक्टर महेंद्र सिंह मधुबाला श्रीवास्तव साधना सिंह अंजुम यादव  मौजूद रहे,

अनुज मौर्य रिपोर्ट

501 views
Click