मानक विहीन सड़क निर्माण को देख ग्रामीणों में आक्रोश

22848

 

भाजपा के मन्डल अध्यक्ष बिक्रानत सिंह नवीन सिंह ने सड़क निर्माण मे लापरवाही बरतने वालों के प्रति मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच व कार्यवाही के लिए किया मांग।

प्रतापगढ़ । सूबे में भाजपा सरकार बनते ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और नवीनीकरण के आदेश दिए थे जिसके तहत प्रतापगढ़ के खजोहरी से मांधाता कटरा गुलाब सिंह तक जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य किया जा रहा है किन्तु स्थानीय‌ निवासियों व राहगीरों ने आरोप लगाते हुए बताया‌ कि सम्बन्धित‌ ठेकेदार व पी डब्लू डी के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता व लापरवाही के चलते सड़क को मानक विहीन बनाया जा रहा है, हलांकि मामले में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए घटिया सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने तथा सड़क को मानक के तहत बनाए जाने हेतु पत्र लिखकर मांग किया है । अवनीश कुमार मिश्रा प्रतापगढ

👁 22.8K views
22.8K views
Click