मानवता: गोसाईंगंज ठंड में ठिठुर रहे असहायों को थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बांटे कम्बल

17644

अयोध्या। कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीबों और जरुरतमंदों पर मानो इस वक्त मूसिबत का पहाड़ टूट पड़ा हो। इन जरुरतमंदों का ध्यान रखते हुए गोसाईगंज थाना प्रभारी अक्षय कुमार अपना सहयोग करते हुए गरीब एवं निराश्रित जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को भीषण सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटे।

शुक्रवार सुबह को थाना प्रभारी ने पुलिस के सहयोग से कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद व्यक्तियों ने राहत महसूस की. गोसाईगंज थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने कहा कि ठंड के मौसम में लोग घरों में रहकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, पर इन जरुरमंदों का भी हमें ख्याल रखना चाहिये।

ज्यादतर घऱों में लोगों के गर्म कपड़े साल भर में छोटे हो जाते हैं उन्हें इन जरुरतमंदों में बांट दे। हमारी छोटी सी मदद इनका भला भी होगा और हमें दुआएं भी मिलेंगी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 17.6K views
17.6K views
Click