मिल्कीपुर उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत पर ज़िलापंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की भेंट

38954

मिल्कीपुर में ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज ज़िला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या, रोली सिंह ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ उनके प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ‘रोहित’ भी उपस्थित रहे।मुलाकात के दौरान रोली सिंह ने ग्रामीण विकास और ज़िला पंचायत की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन मांगा।

मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी विजय में ज़िला पंचायत अध्यक्ष और उनकी टीम की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत प्रदेश में सुशासन, विकास और पार्टी संगठन की सक्रियता का परिणाम है।रोली सिंह ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से ही यह जीत संभव हुई।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 39K views
39K views
Click