मूर्ति स्थापना के साथ भंडारे का आयोजन किया

10461

महराजगंज रायबरेली , कस्बे के मनकामेश्वर मंदिर में कई दिनों से जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रविवार को राम झांकी निकाली गई व सोमवार को मूर्ति स्थापना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बताते चले की कस्बे के रंधावा रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर का जीणोद्धार होने के बाद गाजे बाजे के साथ रंग बिरंगी पोशाक में राम झांकी निकाली यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। राम झांकी के भ्रमण के दौरान कस्बे वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राम झांकी के दौरान भक्त लोग भक्ति के भजनों पर नाचते गाते दिखे। वही राम झांकी मंदिर पहुंचने पर पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापित की गई। सभी नगर भ्रमण कार्यक्रम के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ मंदिर प्रांगण में प्रतिमाओं की स्थापना हुई, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों और भक्तों ने भाग लिया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा स्थापना और हवन का आयोजन करवाने के बाद महाआरती के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन प्रभात साहू,आयोजक विष्णु जायसवाल,संतोष जायसवाल,राजेंद्र जायसवाल, लाल चंद्र जायसवाल,प्रेम जायसवाल, हरि जायसवाल,ज्ञानी जायसवाल,प्रशांत जायसवाल सहित कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 10.5K views
10.5K views
Click