मेहताब खान की तरफ से राहगीरों को दिया जा रहा नाश्ता व शरबत

12569

रिपोर्ट- मोजीम खान

तिलोई,अमेठी –तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर फर्शी निवासी सपा युवा नेता मेहताब खान द्वारा जब से लॉक डाउन लगा है तभी से लोगो की सेवा में निरंतर लगे हुए है। मेहताब खान लॉक डाउन के पहले से ही लोगो की मदद करते रहे है। अब जब लाकडाउन लग गया है तो लोगो की सेवा निरंतर कर रहे है। मेहताब खान द्वारा लाकडाउन में अपने निजी खर्चे से लाखों रुपये के खाद्य सामाग्री बांट चुके है। इसके साथ ही शुक्रवार को इनके द्वारा कमई विराज में राहगीरो के लिए नास्ता व शरबत बाटने का काम चल रहा है। मेहताब खान ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है जरूरत मंद लोगो की सेवा कर के हमे बहुत सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि जब वे विदेश में रहते है तो जनता की सेवा का काम हमारे प्रतिनिधि मनीष सिंह चौहान द्वारा किया जाता है।

👁 12.6K views
12.6K views
Click