बाइक-स्कूटी भिड़ंत में एएनएम समेत 4 घायल

14433

महराजगंज रायबरेली।
मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के आमने सामने हुई भिड़ंत में एक एएनएम सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों क़ी मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज लाया गया, जहां पर एएनएम का प्राथमिक उपचार तो वही तीन क़ी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमे जिला अस्पताल जाते समय एक क़ी मौत रास्ते में हो गयी। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ हैं।
बताते चले क़ी घटना क्षेत्र के महराजगंज हैदरगढ़ रोड स्थित अलीपुर मोड़ के पास की है। जहां पर एक ही मोटर साइकिल पर सवार कुसुढ़ी सागरपुर निवासी शुभम (22) , राहुल (20) पुत्र केश कुमार व अमरेश (19)पुत्र रामसुख एवं स्कूटी पर सवार सकतपुर रायबरेली निवासिनी एएनएम नेहा मिश्रा (25) पत्नी रोशन की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे चारों गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों व एम्बुलेन्स की मदद से उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एएनएम नेहा मिश्रा का सीएचसी चिकित्सक़ो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया वही तीनो घायल युवको क़ी हालत नाजुक देख चिकित्सक भावेश यादव द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में शुभम (22) ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रों रोकर बुरा हाल हैं वही क्षेत्र में हड़कंप देखा जा रहा।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 14.4K views
14.4K views
Click