मौसम में अचानक गिरावट पर प्रशासन ने जलवाए अलाव

13587

रायबरेली। अचानक मौसम में आए बदलाव से एक बार फिर ठंड ने लोगों को अब घर में कैद कर दिया है। सुबह से चल रही शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबक कर रह गए।

पिछले एक सप्ताह से अचानक ठंड में गिरावट आई तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम सुहाना होने लगा लेकिन बुधवार रात से अचानक मौसम में बदलाव आने से शीतलहर चलने लगी और सुबह से ही कड़ाके की ठंड में लोग घरों में कैद हो गए।

डलमऊ नगर पंचायत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था ना होने से लोग ठंड से कांपने लगे डलमऊ नगर पंचायत एवं मुराई बाग कस्बे में मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को भी ठंड का सामना करना पड़ा।

कस्बे वासी सुधीर जायसवाल, रामबाबू, विजय साहू एवं विजय गुप्ता आदि ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा ने बताया कि अचानक ठंड को बढ़ते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है प्रमुख स्थानों पर जल्द ही अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।

  • विमल मौर्य
👁 13.6K views
13.6K views
Click