यमुना नदी में नहाने गए तीन मित्रों में एक मित्र की डूबने से मौत

15975

कुरारा (हमीरपुर)। सोमवार सुबह यमुना नदी में नहाने गए तीन मित्रो में एक मित्र की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से जाल डलवाकर घंटो मशक्कत बाद लाश को खोजकर निकाला।

थाना क्षेत्र के बिलौटा गांव निवासी धीरेंद्र पाल पुत्र गंगा चरण पाल उम्र 22 वर्ष सोमवार सुबह अपने दो मित्रो प्रमोद व भारत के साथ यमुना नदी में स्नान करने के लिए गए थे तभी नहाते नहाते धीरेंद्र ज्यादा गहराई की तरफ चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। साथ मे नहाने गए मित्रो ने गांव में आकर पूरी बात बताई तब थाना कुरारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने गांव व आसपास के गोताखोरों की मदद से घंटो प्रयास के बाद म्रतक को बाहर निकाला म्रतक की लाश यमुना नदी के बीचों बीच मूसानगर थाना क्षेत्र में जाकर मिली।

1- म्रतक धीरेंद्र तीन भाइयों प्रेम सिंह व नारेंद्र में सबसे छोटा था एक बहन थी जिसकी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

2- म्रतक धीरेंद्र की शादी 22 मई को मौदहा क्षेत्र के लरौंद गांव में होनी तय हुई थी मगर लॉक डाउन के चलते परिवारीजनों ने शादी को आगे बढ़ाते हुए लॉक डाउन के बाद करने का निर्णय लिया था

👁 16K views
16K views
Click