युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

15269

लालगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे संभर सिंह मजरे मेरुई गांव में नशेड़ी टाइप के एक युवक अनूप कुमार( 26 )पुत्र स्वर्गीय नवराज भटरा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार अनूप कुमार घर में अकेला था। गुरुवार को उसने अपनी मां को मारपीट कर घर से भगा दिया था ।उसकी पत्नी कानपुर में नगर निगम में सफाई का काम करती हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 15.3K views
15.3K views
Click