रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा
लालगंज (रायबरेली) ।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेरूई से एक किशोरी के गायब होने के मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पूरे विजय सिंह मजरे मेरूई गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी भतीजी को 26 जुलाई की रात गांव का युवक संजय पाल बहला फुसलाकर भगा ले गया है। भतीजी का सुबह दस बजे फोन आया जिसमे उसने बताया कि आरोपित संजय पाल उसे रात में अपने साथ कहीं ले आया है। इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
👁 19.8K views
19.8K views
Click


