बांदा। नगर कोतवाली के झील का पुरवा निवासी शिवनारायण (45) पुत्र देवीदीन ने रविवार की सुबह घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह पैलानी थाना क्षेत्र के हरवंश पुरवा निवासी रामश्री (35) पत्नी भानु सिंह ने रविवार की दोपहर घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी शिवम सिंह (19) पुत्र ददलू ने रविवार की सुबह घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्टर – सुधीर त्रिवेदी
👁 12.1K views
12.1K views
Click


