उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है. यूपी की योगी सरकार ने 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया है. भारत में इससे प्रभावितों की संख्या 75 हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश में 11 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है. योगी ने कहा कि बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है. हम डेढ़ महीने पहले से ही तैयारी कर रहे थे.

👁 17.5K views
17.5K views
Click


